न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » भेंट » “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जिलाधिकारी से भेंट, धनगर समाज के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा”

“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जिलाधिकारी से भेंट, धनगर समाज के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित  से सौजन्य भेंट कर उन्हें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण था, क्योंकि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान स्त्रियों में से एक थीं, जिन्होंने न केवल प्रशासन में दक्षता दिखाई, बल्कि धर्म, संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में भी अविस्मरणीय योगदान दिया।इस भेंटवार्ता के दौरान धनगर समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। समाज की वर्तमान स्थिति, युवाओं की शिक्षा, रोजगार के अवसर और पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान को सहेजने जैसे विषयों पर जिलाधिकारी महोदय ने गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित  का यह सहयोग और संवेदनशीलता धनगर समाज के लिए उत्साहवर्धक है। यह मुलाकात न केवल सम्मान समारोह तक सीमित रही, बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श का माध्यम बनी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रेरणा से समाज आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।

अभिषेक प्रताप धनगर (जोनी) लहसील व ब्लॉक अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज तेलूराम प्रधान धनगर राष्ट्र अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज पवन धनगर जिला उप अध्यक्ष आल इंडिया धनगर समाज देवेन्द्र धनगर छेत्र पंचायत सदस्य अनिल धनगर चेयरमैन पंकज धनगर प्रवीण धनगर आदि लोग मौजूद रहे 

 

ALSO READ  उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमावर्ती विकास को नई दिशा: त्रिवेंद्र सिंह रावत की योगी आदित्यनाथ से महत्वपूर्ण भेंट, इकबालपुर-नागल परियोजना और लिब्बरहेड़ी पुल निर्माण को मिली सहमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 9 3
Users Today : 53
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 8 9 3
Users Today : 53
Users Yesterday : 731