न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » बैठक » एचआरडीए की 84वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले: हरिद्वार-रुड़की मास्टर प्लान को मिली मंजूरी, शिवालिकनगर-भूपतवाला में नक्शा पास पर रोक

एचआरडीए की 84वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले: हरिद्वार-रुड़की मास्टर प्लान को मिली मंजूरी, शिवालिकनगर-भूपतवाला में नक्शा पास पर रोक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गुरुवार को गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 84वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो हरिद्वार और रुड़की के शहरी विकास से सीधे तौर पर जुड़े हैं।गढ़वाल आयुक्त ने जानकारी दी कि बैठक में हरिद्वार और रुड़की के मास्टर प्लान को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। यह प्लान अब दोनों शहरों के सभी संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों में प्रकाशित किया जाएगा ताकि जनता और विभागों को इसकी जानकारी रहे।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत बनाए गए 528 आवासों के उन लाभार्थियों को भी राहत दी गई है, जो समय पर ब्याज नहीं चुका पा रहे हैं। उन्हें अगली बोर्ड बैठक तक ब्याज भुगतान से छूट दी गई है।इसके अलावा, शिवालिकनगर और भूपतवाला क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए—जहां आवासीय नक्शा पास कराकर भवनों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था—इन क्षेत्रों को एक माह के लिए फ्रिज ज़ोन घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का नक्शा पास नहीं किया जाएगा। यह मामला शासन को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।विनय शंकर पांडेय ने यह भी बताया कि बैठक में यह सहमति बनी है

कि ग्रामीण क्षेत्रों और पुरानी सघन आबादी में नक्शा पास करने की प्रक्रिया में कुछ ढील दी जाए। इस प्रस्ताव को भी शासन में भेजा जा रहा है।बैठक में शहरी विकास की दिशा में लिए गए ये फैसले आने वाले समय में हरिद्वार और रुड़की के नागरिकों के लिए असरदार साबित होंगे।

ALSO READ  “जंगली खतरे पर कड़ा एक्शन: DM प्रतीक जैन की हाई-लेवल बैठक में गुलदार–भालू से सुरक्षा के लिए नई रणनीति, हर गांव में कम्पोस्ट पिट और हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 5
Users Today : 11
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 5
Users Today : 11
Users Yesterday : 951