न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार आरटीओ में दलालों की बादशाहत खत्म — अफसर निखिल शर्मा की सर्जरी से बदला माहौल, अब न बाइक पर दलाल दिखेंगे, न जेब में सेटिंग — जनता बोली: पहली बार महसूस हुआ कि दफ्तर हमारा है, किसी गिरोह का नहीं!”

“हरिद्वार आरटीओ में दलालों की बादशाहत खत्म — अफसर निखिल शर्मा की सर्जरी से बदला माहौल, अब न बाइक पर दलाल दिखेंगे, न जेब में सेटिंग — जनता बोली: पहली बार महसूस हुआ कि दफ्तर हमारा है, किसी गिरोह का नहीं!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार आरटीओ कार्यालय में वर्षों से सक्रिय दलालों के नेटवर्क पर अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के नेतृत्व में एक सख्त मुहिम चलाई जा रही है, जिसका मकसद है — जनता और सरकारी व्यवस्था के बीच से बिचौलियों को हटाना। आरटीओ दफ्तर में अब हर आने-जाने वाले पर सीधी नजर रखी जा रही है, और बाहर बैठकर काम कराने वाले फिक्सर अब गायब हैं।आरटीओ परिसर में अब प्रशिक्षित सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं जो हर व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं — वह कौन है, क्यों आया है, और कागज उसके अपने हैं या किसी और के। यह कदम व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।कुछ सालों से हरिद्वार आरटीओ की छवि ‘दलाली का अड्डा’ बन चुकी थी। बिना दलाल के आम आदमी का काम नहीं होता था। कागज पूरे होने के बावजूद लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि वही काम दलाल पैसे लेकर मिनटों में निपटा देते थे। इस वजह से जनता का भरोसा टूट रहा था। लेकिन अब स्थितियाँ बदल रही हैं।उपसंभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई दलाल परिसर में पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधी एफआईआर होगी, उसकी स्थायी ब्लैकलिस्टिंग की जाएगी और भविष्य में किसी भी सरकारी प्रक्रिया में उसका प्रवेश प्रतिबंधित होगा।यह सिर्फ आदेशों की बात नहीं, बल्कि जमीन पर उतर चुका एक्शन प्लान है। हर कोने, हर काउंटर, और हर टेबल पर निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा गार्ड्स और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए।जनता का भी इस मुहिम को लेकर सकारात्मक रुख सामने आया है। वाहन पंजीकरण के लिए आए राजेश कुमार कहते हैं, “पहली बार ऐसा लग रहा है कि आरटीओ दफ्तर आम जनता का है, किसी दलाल गिरोह का नहीं।”

यह बदलाव सिर्फ एक विभाग में नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम की एक नई दिशा का संकेत बन रहा है।

Share This
ALSO READ  “अवैध खनन पर चला ‘धामी का बुलडोज़र’: हरिद्वार-लक्सर में 14 स्टोन क्रशर सील, ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड, 10 करोड़ का तगड़ा जुर्माना ठोकते ही मचा हड़कंप!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886