न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हड़कंप » बंद पड़े मकान में बड़ी चोरी: चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवरात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

बंद पड़े मकान में बड़ी चोरी: चोरों ने उड़ाई नकदी और लाखों के जेवरात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़े मकान से हजारों रुपये की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी होने की घटना सामने आई। पीड़ित विकास कुमार त्यागी ने बताया कि वे दो दिन पहले अपने गांव गए हुए थे और घर पूरी तरह से खाली था।

घटना की जानकारी तब मिली जब उनके पड़ोसी कुलदीप त्यागी ने सुबह घर का गेट खुला देखा और तुरंत विकास को फोन कर इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जब विकास त्यागी मौके पर पहुंचे तो पाया कि उनके घर से लगभग 60 से 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं।

पीड़ित द्वारा सिविल लाइंस कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान और तलाश में पुलिस जुट गई है।

स्थानीय लोगों में चोरी की इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग की है।

Share This
ALSO READ  "सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393