न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » मुलाकात » मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की मुलाकात, साइबर सेंटर, आपदा प्रबंधन और निवेश उत्सव को लेकर किए अहम अनुरोध

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की मुलाकात, साइबर सेंटर, आपदा प्रबंधन और निवेश उत्सव को लेकर किए अहम अनुरोध

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, विद्युत अधोसंरचना और निवेश को लेकर प्रमुख प्रस्ताव रखे।मुख्यमंत्री ने देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए ₹63.60 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने मांग की कि विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण परिसंपत्तियों को NDRF/SDRF क्षतिपूर्ति के दायरे में लाया जाए। इससे आपदा के समय नुकसान की भरपाई संभव हो सकेगी और आपदा प्रबंधन तंत्र और भी अधिक सशक्त होगा।मुख्यमंत्री ने सितारगंज केंद्रीय कारागार के विस्तार हेतु ₹150.16 करोड़ की लागत वाले प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता की जानकारी दी, जिसके तहत राज्य को ₹3.50 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उत्सव रूपी आयोजन ‘उत्तराखण्ड निवेश उत्सव’ की योजना है, जो पंतनगर-रुद्रपुर क्षेत्र में प्रस्तावित है। उन्होंने श्री शाह को इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार “नए भारत” की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

139 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”