न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » हमला » तालाब किनारे मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, गांव में फैली दहशत

तालाब किनारे मगरमच्छ ने ग्रामीण पर किया जानलेवा हमला, गांव में फैली दहशत

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर तहसील के डूंगरपुर गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक तालाब किनारे बैठे ग्रामीण पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब ग्रामीण रोज़ की तरह तालाब के पास गया था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपा एक मगरमच्छ अचानक बाहर आया और ग्रामीण को जबड़े में दबोच लिया।घटना की आवाज़ सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत लाठी-डंडों से मगरमच्छ को खदेड़ने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन इस दौरान उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभाग की ओर से मगरमच्छ को पकड़ने की तैयारी की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इस हादसे के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और मगरमच्छों की संख्या की निगरानी की जाए। साथ ही तालाब की घेराबंदी और गश्त की व्यवस्था की जाए, जिससे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन यह घटना वन्यजीवों और इंसानों के बीच टकराव की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।

ALSO READ  “PUBG की जिद बनी खूनखराबे की वजह! बच्चों का गेम विवाद, बड़ों की खूनी जंग में बदला — रुड़की में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 9
Users Today : 644
Users Yesterday : 496