न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!”
Home » भेंट » महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री धामी से मिलीं NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री धामी से मिलीं NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज उनके शासकीय आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती रहाटकर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए राज्य में आयोग के सहयोग से विभिन्न जनजागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों को गति देने पर बल दिया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और विधिक स्थिति को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य और केंद्र के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

 

221 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *