न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » कार्यवाही » अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एक स्टोन क्रेशर के विरुद्ध एफआईआर, दो सील

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, एक स्टोन क्रेशर के विरुद्ध एफआईआर, दो सील

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर गुरुवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बड़ी अनियमितताएं सामने आईं।छापेमारी के दौरान हिमगंगे स्टोन क्रेशर, जिसे पूर्व में सील किया गया था, उसे अवैध रूप से पुनः संचालित किया जा रहा था। प्रशासन ने इस गंभीर उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए क्रेशर मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।वहीं, गंगोत्री स्टोन क्रेशर और नारायण स्टोन क्रेशर में अभिलेखों में दर्ज उपखनिज मात्रा और भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाया गया। इसके अलावा अन्य खामियां भी मिलीं, जिसके चलते दोनों क्रेशरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व जो शासन को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इस छापेमारी टीम में नायब तहसीलदार प्रताप सिंह, कानूनगो रमेश चंद्र, खनन विभाग के अधिकारी और चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर भी शामिल रहे। प्रशासन ने संकेत दिया है कि यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ALSO READ  "सिडकुल में मोबाइल लुटेरों का खेल खत्म! चाकू की नोक पर लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटा गया मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 3 0
Users Today : 586
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 3 0
Users Today : 586
Users Yesterday : 1097