(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के दुधादारी फ्लाईओवर पर तेज़ रफ्तार कार ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। टक्कर के बाद कार सवार कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गया।
गनीमत रही कि टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल नहीं हुए और बड़ा जानी नुकसान टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने टेंपो को सड़क से हटाया और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।








































Users Today : 20
Users Yesterday : 811






