न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ”
Home » हादसा » अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश: भीषण हादसे में कई लोगों की मौत

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश: भीषण हादसे में कई लोगों की मौत

(शहजाद अली हरिद्वार)अहमदाबाद में एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक हादसे में एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण यह रिहायशी इलाके में जा गिरा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान में आग लगने के बाद जोरदार धमाके के साथ वह धराशायी हो गया। हादसे से पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपात स्थिति की जानकारी दी थी, लेकिन समय बहुत कम था। विमान के मलबे के नीचे कई मकान भी दब गए, जिससे जमीन पर भी जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है।इस भीषण दुर्घटना में अब तक दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी सामने आया है, जिससे राज्य और देशभर में शोक की लहर फैल गई है।

NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

देश इस हादसे से स्तब्ध है और पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

906 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355