न्यूज़ फ्लैश
“सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप” “कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी”
Home » कार्यवाही » “डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला नशा तस्कर, ₹14 लाख की स्मैक सहित गिरफ्तार”

“डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला नशा तस्कर, ₹14 लाख की स्मैक सहित गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार) डोईवाला। ड्रग्स मुक्त देवभूमि 2025 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देहरादून पुलिस निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में 11 जून 2025 को डोईवाला पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त की। मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड, नैन्सी स्कूल के पास से एक शातिर महिला नशा तस्कर सोनी, पत्नी स्व. प्रदीप कुमार को 48 ग्राम अवैध स्मैक तथा ₹55,600 नकद (जो स्मैक बिक्री से अर्जित बताए गए) के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिला के विरुद्ध पहले से ही कोतवाली डोईवाला में गैंगस्टर एक्ट और NDPS एक्ट के तहत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2023 से यह महिला कोतवाली डोईवाला की घोषित हिस्ट्रीशीटर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर समूचे जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। देहरादून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इस कार्रवाई से न केवल एक बड़े नशा गिरोह की कमर टूटने की संभावना है, बल्कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर भी प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 4 2
Users Today : 287
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 4 2
Users Today : 287
Users Yesterday : 523