न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » विकास » “मंगलौर में सीएम धामी का ट्रैक्टर रोड शो और किसान रैली, भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश, विकास का भरोसा”

“मंगलौर में सीएम धामी का ट्रैक्टर रोड शो और किसान रैली, भ्रष्टाचार पर कड़ा संदेश, विकास का भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मंगलौर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए उत्तम शुगर मिल से लिब्बरहेड़ी तक रोड शो निकाला। इस रोड शो में क्षेत्र भर से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह किसानों के उत्साह और समर्थन से भर गया।इसके उपरांत सीएम धामी किसान रैली स्थल पर पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना सहित बड़ी संख्या में किसानों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों और निर्णयों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।मुख्यमंत्री ने मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी या व्यक्ति प्रदेश में भ्रष्टाचार करता है, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।विकास के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक मंगलौर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विकास की कमी नहीं रहेगी और क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में तेज़ी से काम किया जाएगा।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और इसे आगामी विकास योजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Share This
ALSO READ  Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 8
Users Today : 1305
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 8
Users Today : 1305
Users Yesterday : 886