न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » सम्मेलन » हरिद्वार में सीएम धामी ने किया धनगर महासम्मेलन को संबोधित, हुआ भव्य स्वागत

हरिद्वार में सीएम धामी ने किया धनगर महासम्मेलन को संबोधित, हुआ भव्य स्वागत

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार में आयोजित धनगर (गड़रिया) महासम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन का आयोजन ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर महासंघ द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए धनगर समाज के लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि धनगर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज की भूमिका उत्तराखंड के सामाजिक व आर्थिक ताने-बाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और धनगर समाज की पारंपरिक आजीविका, शिक्षा व रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को भी स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

महासम्मेलन में विभिन्न समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर समाज की ओर से मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share This
ALSO READ  "संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बहादराबाद बना हिंदू एकता का महाकुंभ: विराट सम्मेलन, संतों के ओजस्वी उद्बोधन, भव्य शिव आरती और कलश यात्रा से गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886