न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार: चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा को लेकर होटल चेकिंग अभियान, पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप

हरिद्वार: चारधाम यात्रा और गंगा दशहरा को लेकर होटल चेकिंग अभियान, पुलिस की सख्ती से मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा, गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर बीती रात कोतवाली नगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और आसपास के होटलों में औचक चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना भौतिक सत्यापन और वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए। टीम ने चेतावनी दी कि यदि कोई होटल संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस द्वारा विशेष तौर पर यह भी निर्देश दिए गए कि यदि कोई विदेशी नागरिक होटल में ठहरता है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दी जाए। इसके अतिरिक्त, किसी भी संदिग्ध महिला या पुरुष की जानकारी भी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश जारी किए गए।

इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और बस अड्डा क्षेत्र के कई होटलों में चेकिंग की गई, जिससे होटल संचालकों में हलचल मच गई। हाल के दिनों में सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें बढ़ी थीं, जिन पर संज्ञान लेते हुए यह छापेमारी की गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

होटल संचालकों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की बात कही।चेकिंग अभियान में प्रमुख रूप से उप निरीक्षक राखी रावत, उप निरीक्षक सुनील पंत, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी जयराज एवं आरक्षी दीपक चंद शामिल रहे।हरिद्वार पुलिस का यह कदम तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 5 0
Users Today : 195
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 5 0
Users Today : 195
Users Yesterday : 523