न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप
Home » कार्यवाही » बहादराबाद: शांतरशाह चौकी के पास काली फिल्म चढ़ी बलेनो कार पकड़ी, मौके पर सीज

बहादराबाद: शांतरशाह चौकी के पास काली फिल्म चढ़ी बलेनो कार पकड़ी, मौके पर सीज

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शांतरशाह पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार को रोका गया, जिसकी नंबर प्लेट टेंपरेरी थी और उसके शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म चढ़ी हुई थी।कार चालक, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है, वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात पुलिस को नहीं दिखा सका। चालक से बार-बार पूछने के बावजूद जब कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, तो पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार को मौके पर ही सीज कर दिया।

साथ ही वाहन पर लगी काली फिल्म को भी मौके पर ही हटवा दिया गया। पुलिस ने वाहन स्वामी को चेतावनी दी कि बिना दस्तावेज और नियमों के उल्लंघन के साथ वाहन चलाना कानूनन अपराध है।

थाना प्रभारी बहादराबाद ने कहा कि इस प्रकार की चैकिंग आगे भी जारी रहेगी ताकि सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Share This
ALSO READ  "शिकायतों पर ढिलाई भारी पड़ी! तीन अधिकारी नोटिस में घिरे, दो का वेतन रोका – डीएम मयूर दीक्षित जनसुनवाई में सख्त"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 5 0
Users Today : 907
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 5 0
Users Today : 907
Users Yesterday : 886