न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना”
Home » निर्देश » डीएम मयूर दीक्षित का निर्देश: सभी कार्मिक समय से कार्यालय पहुंचें, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम मयूर दीक्षित का निर्देश: सभी कार्मिक समय से कार्यालय पहुंचें, भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त कार्मिकों के लिए हिदायत देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार का भ्रश्टाचार, अनुशासनहीनता, लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जायेगा, बल्कि ऐंसा करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में भ्रश्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के टोल फ्री नम्बर 1064 से सम्बन्धित साइनेज लगाये जाये जिस पर स्पश्ट लिखा हो कि राज्य सरकार का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी, आपसे रिश्वत की मां करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1064 पर दर्ज करा सकते हैं।

मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति आवश्यक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिये कि कोई भी अधिकारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सभी कार्मिक समय से कार्याल पहुॅचें

मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त कार्मिकों के लिए आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से कार्यालय पहुॅचना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि महीने में एक दिन देर से आने पर मौखिक चेतावनी, दो बार देर से आने पर लिखित चेतावनी, तीन दिन देर से आने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने तथा 4 दिन 4 दिन से अधिक देर से आने पर सम्बन्धित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कार्यालय आने वाले व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार रखे कार्मिक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि कार्यालय में पहुॅचने वाले सभी आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और बाहर से आने वाले व्यक्तियों को पीने के लिए पानी अवश्य उपलब्ध कराया जाये।

सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संन्तुश्टि के मूल मंत्र पर हो समस्याओं का निस्तारण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आने वाले आगन्तुकों की समस्याओं को पूरी शालीनता से सुनने व समझने के पश्चात समस्याओं को मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये मूल मन्त्र’’सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुश्टि के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

फील्ड स्तरीय कार्मिक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर, समस्याएं सुने

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फील्ड स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी निरन्तर क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारित करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को अनावश्यक मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निरन्तर तहसील दिवसों का आयोजन करने तथा जिल स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार जनता दरबार लगाकर जन-सुनवाई करने के निर्देश दिये।

कार्यो में गुणवत्ता, समयबद्धता व पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाये

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी कार्मिकों को निर्देश दिये कि कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

434 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 2 1
Users Today : 549
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 2 1
Users Today : 549
Users Yesterday : 1287