न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » निर्देश » “कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम मयूर दीक्षित सख्त: समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश”

“कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम मयूर दीक्षित सख्त: समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। डीएम ने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले से जुड़ी वैज्ञानिक और यथार्थपरक डीपीआर सोमवार तक कार्यालय में जमा कराई जाए। डीपीआर की समीक्षा के बाद ही बजट जारी किया जाएगा।चिकित्सा व्यवस्था को लेकर अस्थायी मेडिकल कैंप, डॉक्टरों की तैनाती, एन्टी वेनम दवाएं, एम्बुलेंस और गर्भवती महिलाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सफाई व्यवस्था को लेकर नालों की सफाई, छाड़ियों की कटाई, शौचालयों की स्थापना और गौवंश को गौशालाओं में भेजने पर जोर दिया गया। नगर निगम, नगर पालिकाओं और सिंचाई विभाग को 30 जून तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश मिले।विद्युत विभाग को सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए प्रमाणपत्र देने के लिए कहा गया।

खाद्य सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक और होटल-ढाबों पर खाद्य मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा को प्राथमिकता में रखते हुए सभी अधिकारी समय पर कार्य पूर्ण करें और दस्तावेजी साक्ष्य के साथ जिला कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907