न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » बैठक » “कोतवाली ज्वालापुर की पहल — बकरीद पर सौहार्द और शांति का संदेश”

“कोतवाली ज्वालापुर की पहल — बकरीद पर सौहार्द और शांति का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) के मद्देनजर रेलवे रोड स्थित बन्धन पैलेस में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक क्षेत्राधिकारी (सीओ) ज्वालापुर अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास छाछर, स्थानीय मौलवी, इमाम, सीएलजी सदस्य, पार्षद, ग्राम प्रधान, एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।गोष्ठी में दोनों समुदायों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था बनाए रखने, तथा कुर्बानी के दौरान रक्त व अपशिष्ट को खुले में या नालियों में न बहाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही नमाज़ सड़कों पर न अदा करने की सलाह दी गई, ताकि यातायात बाधित न हो।सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट से बचने की विशेष अपील की गई। ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।अंत में, सभी उपस्थित जनों ने पुलिस प्रशासन को बकरा ईद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

191 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 0 4
Users Today : 413
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 0 4
Users Today : 413
Users Yesterday : 718