न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 6 बाइक के साथ दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने किया खुलासा
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में धमकी और अभद्रता का अंजाम: दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

“हरिद्वार में धमकी और अभद्रता का अंजाम: दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 28 मई 2025 — कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन पर धमकी देने और व्हाट्सऐप पर अभद्र टिप्पणियाँ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मई 2025 को पीड़िता, निवासी जगजीतपुर, ने थाना कनखल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि विमल सैनी उर्फ सैंकी, पुत्र महेश कुमार, निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार और विकास सैनी, पुत्र महेश सैनी, निवासी बादशाहपुर, ने उसे फोन पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, व्हाट्सऐप पर भी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ भेजीं।

फोन पर जान से मारने की धमकी और व्हाट्सऐप पर की अभद्र टिप्पणियाँ

इस पर थाना कनखल में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम ने 28 मई 2025 को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  मंगलौर में लीची तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 8 6
Users Today : 711
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 5 8 6
Users Today : 711
Users Yesterday : 902