न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में धमकी और अभद्रता का अंजाम: दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

“हरिद्वार में धमकी और अभद्रता का अंजाम: दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 28 मई 2025 — कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन पर धमकी देने और व्हाट्सऐप पर अभद्र टिप्पणियाँ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मई 2025 को पीड़िता, निवासी जगजीतपुर, ने थाना कनखल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि विमल सैनी उर्फ सैंकी, पुत्र महेश कुमार, निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार और विकास सैनी, पुत्र महेश सैनी, निवासी बादशाहपुर, ने उसे फोन पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, व्हाट्सऐप पर भी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ भेजीं।

फोन पर जान से मारने की धमकी और व्हाट्सऐप पर की अभद्र टिप्पणियाँ

इस पर थाना कनखल में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम ने 28 मई 2025 को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  रुड़की में फर्जी दवा गिरोह का भंडाफोड़, 16,200 टैबलेट्स और 300 किलो कच्चा माल बरामद STF देहरादून, ड्रग विभाग और गंगनहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861