न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » धोखाधड़ी » “बेटी-दामाद ने तोड़ा भरोसा: बुजुर्ग के 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला उजागर”

“बेटी-दामाद ने तोड़ा भरोसा: बुजुर्ग के 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला उजागर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी ही बेटी और दामाद पर 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महेश महाराज, जो कि दयानंद नगरी ज्वालापुर के निवासी हैं, भेल से वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बैंक खातों में क्रमशः 93 लाख रुपये (एसबीआई रानीपुर शाखा) और 20 लाख रुपये (पीएनबी आर्यनगर वानप्रस्थ आश्रम शाखा) जमा थे।

महेश महाराज ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शोभा शर्मा और दामाद आशुतोष शर्मा, निवासी शिवालिक नगर, ने एलआईसी और म्यूचुअल फंड में निवेश का झांसा देकर उनसे कई चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि इन चेकों और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर कर 90 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक में उनके संयुक्त खाते का दुरुपयोग करते हुए 20 लाख रुपये और निकाल लिए गए।

बुजुर्ग का कहना है कि जब उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया, तो सच्चाई सामने आई कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही कोई एलआईसी पॉलिसी ली गई। उन्होंने तुरंत कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने मामले की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी गई है।

ALSO READ  “व्हाट्सएप कॉल पर बेटे को दुष्कर्म-हत्या के झूठे मामले में फंसाने की सनसनीखेज धमकी, घबराए ग्रामीण से साइबर ठगों ने उड़ा लिए पूरे 6 लाख रुपये”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 8
Users Today : 248
Users Yesterday : 861