(शहजाद अली हरिद्वार) चम्पावत।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनबसा में सैनिक स्मारक के निर्माण हेतु ₹1.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह निर्णय पूर्व में टनकपुर में स्मारक निर्माण की गई घोषणा में संशोधन करते हुए लिया गया है। सैनिक स्मारक वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित होगा तथा युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करेगा। बनबसा सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह स्थान सामरिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। स्मारक के निर्माण से स्थानीय जनता में गर्व की भावना उत्पन्न होगी और यह स्थल आने वाले समय में एक प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा। यह पहल सरकार की सैनिकों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।


























Users Today : 443
Users Yesterday : 718
