न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » संकल्प » हर पौधा एक संकल्प – जागरूक मतदाता, हरित भारत: डीएम

हर पौधा एक संकल्प – जागरूक मतदाता, हरित भारत: डीएम

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार:विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से 20 जुलाई तक हरिद्वार जनपद में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। जिलाधिकारी श्री कर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक करना है।इस विशेष अभियान में जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के आवासों पर भी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सके। पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि एक दीर्घकालिक दायित्व होगा। प्रत्येक पौधे की देखभाल के लिए स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा और उसकी निगरानी के लिए ज्योटैग फोटो इकट्ठा किए जाएंगे।कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बीएलओ, वीडीओ, पटवारी, लेखपाल आदि को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गाँववार रोस्टर तैयार किया जाएगा और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती से कार्यक्रम की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

यह अभियान हमें यह समझाने का अवसर है कि पौधा लगाना केवल प्रकृति से जुड़ने का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जिस प्रकार हम मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त करते हैं, उसी प्रकार हर पौधा लगाकर हम अपने पर्यावरण को संरक्षित करते हैं।

आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हर बूथ, हर गाँव, हर मोहल्ले को हरा-भरा बनाएंगे और साथ ही नागरिकों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। हर पौधा एक जीवन है, हर वोट एक बदलाव। इस विशेष अभियान में भाग लेकर हम दो महान कार्यों को एक साथ आगे बढ़ा सकते हैं — हरियाली और लोकतंत्र।

ALSO READ  “डिग्री नहीं, देश की दिशा का संकल्प है दीक्षांत”: कोर विश्वविद्यालय में राज्यपाल का युवाओं को बड़ा संदेश, बोले– नौकरी नहीं, बनो रोजगार सृजक और राष्ट्र निर्माता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 930