न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » सजा » भाजपा विधायक समेत पांच को सजा, तीन पुलिस अधिकारी भी दोषी करार

भाजपा विधायक समेत पांच को सजा, तीन पुलिस अधिकारी भी दोषी करार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक आदेश चौहान समेत पांच लोगों को सीबीआई कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2009 का है, जब विधायक आदेश चौहान की भतीजी के दहेज उत्पीड़न मामले में उसके पति मनीष को पुलिस ने कथित रूप से प्रताड़ित किया था। मनीष ने आरोप लगाया था कि विधायक के दबाव में पुलिस अधिकारियों ने उसे झूठे केस में फंसाया और उसके साथ मारपीट की।

इस मामले में मनीष ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी थी। कई वर्षों तक चली जांच और सुनवाई के बाद अब सीबीआई कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है।

दोषियों में विधायक आदेश चौहान को छह माह की सजा दी गई है, जबकि रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक आरके चमोली (अब दिवंगत), इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति को एक साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट के इस फैसले से साफ है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, बच नहीं सकता।

यह मामला उत्तराखंड की राजनीति और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि न्याय की प्रक्रिया भले ही समय ले, लेकिन सच्चाई के पक्ष में निर्णय जरूर आता है। अदालत के इस फैसले को न्यायिक पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 4 1 3
Users Today : 366
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 4 1 3
Users Today : 366
Users Yesterday : 827