न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 216 ढाबों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस मिले 8 संचालकों को नोटिस” “Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा” Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त”
Home » योजना » “उत्तराखंड में राहत: अब गोल्डन कार्ड से निजी अस्पतालों में भी जारी रहेगा फ्री इलाज”

“उत्तराखंड में राहत: अब गोल्डन कार्ड से निजी अस्पतालों में भी जारी रहेगा फ्री इलाज”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को दी जा रही मुफ्त इलाज की सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभार्थियों को समय पर और उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

इसके अनुपालन में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जानकारी दी कि देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों—जौलीग्रांट हॉस्पिटल, श्रीमहंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल—में गोल्डन कार्ड से नियमित रूप से इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड से फ्री इलाज की सुविधा जारी रहेगी

सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा निशुल्क और समय पर मिल सके। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब, जरूरतमंद और सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निर्धन और जरूरतमंदों के लिए यह योजना एक संजीवनी के रूप में कार्य कर रही है।

राज्य सरकार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु लगातार निगरानी और सुधार के प्रयास कर रही है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इस फैसले से प्रदेशवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की संवेदनशीलता भी परिलक्षित होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 5 7
Users Today : 133
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 5 7
Users Today : 133
Users Yesterday : 907