न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » भाजपा युवा नेता पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार जांच में जुटी पुलिस

भाजपा युवा नेता पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर पर फायरिंग की सूचना सामने आई।

हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है, लेकिन घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।मामले के अनुसार, विक्रम भुल्लर के मित्र शाहरुख सलमानी का कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था।

सूचना मिलने पर विक्रम अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कथित तौर पर दूसरे पक्ष के युवकों ने फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने गोली चलने की बात कही, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कनखल थाना प्रभारी चंद्र मोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, न ही कोई खोखा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ALSO READ  हाईटेंशन लाइन चोरी करने पहुंचा चोर बना “झुलसा खिलाड़ी” — तार काटते ही आई बिजली, खंभे पर झूलता देख उड़ गए सबके होश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 1
Users Today : 234
Users Yesterday : 930