न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » विरोध » “वंदना कटारिया स्टेडियम नाम बदलने पर बवाल: जनता और कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना”

“वंदना कटारिया स्टेडियम नाम बदलने पर बवाल: जनता और कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के सलेमपुर रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर “योग स्थली” किए जाने के खिलाफ स्थानीय जनता और कांग्रेस पार्टी का विरोध तेज हो गया है। पूर्व महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर बना यह स्टेडियम अब विवाद का केंद्र बन गया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राव फरमान अली एडवोकेट ने धरने में शामिल होकर कहा कि वंदना कटारिया हमारे क्षेत्र की बेटी हैं जिन्होंने देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल दिखावा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने आरोप लगाया कि यह निर्णय योगगुरु रामदेव के इशारे पर लिया गया क्योंकि स्टेडियम के पास ही उनका योगग्राम स्थित है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि वे अनिश्चितकालीन धरने पर रहेंगे और किसी भी कीमत पर स्टेडियम का नाम नहीं बदलने देंगे। जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

ALSO READ  “राजबीर सिंह की अगुवाई में हरिद्वार की ट्रेड यूनियनें चार श्रम संहिताओं के खिलाफ भड़कीं, 26 नवंबर को होगा विशाल विरोध प्रदर्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 930