न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश” BIG BREAKING:: हरिद्वार में बड़ा फैसला! पूरे नगर निगम क्षेत्र में मीट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, ज्वालापुर भी आएगा दायरे में—50 हजार से 1 लाख तक जुर्माने की तैयारी! BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य BIG BREAKING:: नशे से दूरी, विकसित भारत की मजबूरी नहीं जिम्मेदारी! युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिलाया संकल्प, प्रियंका शुक्ला ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश BIG BREAKING:: बहादराबाद में धूल-मिट्टी का कहर! सड़क पर उतरे ग्रामीण, मिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा BIG BREAKING:: संविधान दिवस पर IPS आयुष अग्रवाल ने 40वीं वाहिनी PAC में दिलाई शपथ, संविधान की गरिमा और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का लिया संकल्प”
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य

BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में सौंग एवं जमरानी बांध परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सौंग एवं जमरानी बांध परियोजनाओं के अंतर्गत विकसित होने वाले जलाशयों एवं आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किए जाने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए।

मुख्य सचिव ने दोनों परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी को एकल बिंदु प्रभारी (प्रोजेक्ट मैनेजर) के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों परियोजनाओं में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता के मानकों का भी पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कॉफर डैम का निर्माण निर्धारित समयसीमा मार्च 2027 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं की भौतिक प्रगति के साथ ही कार्यों के फोटोग्राफ एवं वीडियो नियमित रूप से स्टेट प्रगति पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि कंक्रीटिंग एवं उत्खनन (एक्सकैवेशन) कार्यों की समयसीमा को स्पष्ट रूप से दर्शाते हुए विस्तृत पीईआरटी चार्ट तैयार किया जाए। उत्खनन कार्य की दिनवार प्रगति एवं निर्धारित समयसीमा सहित यह चार्ट आगामी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

सौंग बांध परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सौंग बांध के कार्यों को मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

ALSO READ  "मतदाताओं के लिए बड़ी खबर! 8 जून से BLO करेगा घर-घर सत्यापन हर वोटर को भरना होगा गणना प्रपत्र, तभी सुनिश्चित होगा नाम मतदाता सूची में"

मुख्य सचिव ने पुनर्वास से संबंधित कार्यों के लिए अग्रिम रूप से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की संशोधित लागत (रिवाइज्ड कॉस्ट) का अनुमोदन एक ही बार में प्राप्त करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) सहित जिन भी संस्थाओं से परीक्षण अथवा अनुमोदन कराया जाना है, उनकी प्रक्रिया पहले ही पूर्ण कर ली जाए, ताकि बाद में कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

सोंग बांध परियोजना के निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना को पर्यावरणीय, वन एवं तकनीकी स्वीकृतियां नवंबर 2024 तक प्राप्त हो चुकी हैं। मार्च 2024 में विशेष सहायता योजना (SASCI) के अंतर्गत ₹2,491.96 करोड़ की शेष परियोजना लागत के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य बांध के निर्माण का कार्य नवंबर 2029 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। परियोजना के तहत 130.60 मीटर ऊंचे बांध एवं सहायक संरचनाओं के साथ 150 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा लगभग 88 किलोमीटर लंबी फीडर मेन का निर्माण भी शामिल है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक क्रमशः ₹88 करोड़, ₹140 करोड़ एवं ₹173 करोड़ की धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹39.60 करोड़ की धनराशि का भी पूर्ण उपयोग किया गया है। परियोजना की भौतिक प्रगति वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 30 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 21 प्रतिशत दर्ज की गई है।

जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना के तहत कार्यालय भवन, आवासीय भवन, कॉलोनियों एवं सर्विस रोड सहित आधारभूत ढांचे का 90 प्रतिशत, डायवर्जन टनल का 80 प्रतिशत, क्रशिंग, बैचिंग एवं मिक्सिंग प्लांट की स्थापना का 75 प्रतिशत, कॉफर डैम का 50 प्रतिशत तथा स्ट्रिपिंग फाउंडेशन एवं एबटमेंट का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, 21.25 किलोमीटर नई नहर के निर्माण तथा 40.82 किलोमीटर नहर के रीमॉडलिंग एवं नवीनीकरण कार्य की प्रगति 32.46 प्रतिशत है। परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का 84 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार बांध का निर्माण जून 2029 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम एवं डॉ. रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 6 0 8
Users Today : 693
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 6 0 8
Users Today : 693
Users Yesterday : 378