न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए कप्तान BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन
Home » तबादले » BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए कप्तान

BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए कप्तान

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी स्थानांतरण आदेश में कई जिलों के पुलिस कप्तानों समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल के तहत कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नैनीताल के एसएसपी रहे मंजुनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, एसडीआरएफ, पीएसी वाहिनियों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। विशाखा अशोक भटनागरी को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, जबकि अजय गणपति कुमार को एसडीआरएफ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने संबंधी प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

इस बड़े फेरबदल को पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  "देहरादून पुलिस में आधी रात का बड़ा प्रशासनिक धमाका: एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने 7 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, ऋषिकेश, डालनवाला, डोईवाला समेत कई अहम थानों की बदली कमान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 0 4 5
Users Today : 130
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 0 4 5
Users Today : 130
Users Yesterday : 378