(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने विधानसभा क्षेत्र 26 भेल रानीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
मनोज धनगर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव, समानता, सेवा और भाईचारे का रास्ता दिखाती हैं। गुरु साहिब ने एक ओंकार का संदेश देकर मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया और समाज में फैले भेदभाव, ऊंच-नीच तथा वैमनस्य को दूर करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, विनम्रता, करुणा और निस्वार्थ सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उनकी वाणी और विचार हमें सिखाते हैं कि सभी मनुष्य समान हैं और किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म अथवा वर्ग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मानव सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और आपसी प्रेम ही सच्चे धर्म का आधार है।
इस पावन अवसर पर उन्होंने देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही वाहेगुरु से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की अरदास की।











































Users Today : 185
Users Yesterday : 644
