(शहजाद अली हरिद्वार) खटीमा। कार्तिक पूर्णिमा एवं सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधमसिंह नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की आस्था, धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हेमकुंट साहिब में रोपवे निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना तथा रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होगी और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरिता राणा, दायित्वदारी श्री गंभीर सिंह धामी, श्री किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला कमेटी अध्यक्ष श्री शेर सिंह दानू, श्री हिमांशु बिष्ट, श्री रनदीप पोखरिया, डीएम श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री अजय गणपति, एडीएम श्री विनोद कुमार और निर्मला बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारी व श्रद्धालु मौजूद थे।










































Users Today : 341
Users Yesterday : 660
