(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में तैनात 13 निरीक्षकों के स्थानान्तरण के बाद उन्हें नई तैनाती के लिए रवाना करने से पूर्व पुलिस विभाग की ओर से विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय के स्थानान्तरण आदेश के तहत विभिन्न जनपदों में भेजे गए निरीक्षकों ने रिलीव होने से पहले एसएसपी नवनीत सिंह से भेंट की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानान्तरित निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई कार्यक्रम केम्प कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां एसएसपी नवनीत सिंह सहित जनपद के विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने स्थानान्तरित निरीक्षकों को बधाई दी। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और पुलिस विभाग में निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए नई तैनाती पर भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार हरिद्वार से निरीक्षक राम किशोर सकलानी और गोविन्द कुमार को रुद्रप्रयाग, नरेन्द्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी, मनोहर सिंह, शान्ति कुमार, कमल मोहन सिंह, विरेन्द्र चन्द्र रमोला और कुन्दन सिंह राणा को देहरादून भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक दिग्पाल कोहली, देवेन्द्र सिंह रावत और जहांगीर अली को उत्तरकाशी जनपद में नई तैनाती मिली है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और स्थानान्तरित निरीक्षकों के बीच आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्थानान्तरित निरीक्षकों ने भी हरिद्वार में बिताए कार्यकाल और पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियों के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।










































Users Today : 261
Users Yesterday : 414
