न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश BIG BREAKING:: “अब एआई बताएगा सरकारी योजनाओं का रास्ता! धामी के सामने ऐप-पोर्टल का प्रदर्शन, कुंभ तैयारियों पर भी बड़ा मंथन”
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। स्नान पर्व पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विस्तृत आदेश जारी कर जनपद में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

जारी आदेश के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से 24 नवंबर को स्नान पर्व की समाप्ति तक सभी संबंधित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। स्नान पर्व की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जनपद को 8 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हरकी पैड़ी, माई सतीघाट, सुभाष घाट, बाईपास, खड़खड़ी, अपर रोड, सिंहद्वार एवं मनसा देवी मंदिर को जोन बनाया गया है।

जोनल मजिस्ट्रेटों के रूप में हरकी पैड़ी जोन में हरि गिरि,नाई सोता घाट जोन में मंजीत सिंह, सुभाष घाट जोन में आकाश जोशी, बाईपास जोन में योगेश कुमार, खड़खड़ी जोन में गोपाल राम बिनवाल, अपर रोड जोन में श्री अतुल प्रताप सिंह, सिंहद्वार जोन में श्री खुशवंत सिंह चौहान तथा मनसा देवी मंदिर जोन में श्री योगेश मेहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, 30 सेक्टरों में हरकी पैड़ी, मालवीय दीप, कांगड़ा पुल एवं नया संजय पुल, महिला घाट, भारत स्काउट एंड गाइड हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, गऊ घाट, मोती बाजार एवं बड़ा बाजार, कुशाघाट चौक, विष्णुघाट, पावन धाम, रोड़ी बेलवाला, धोबी घाट पार्किंग, पंतद्वीप, चंडी चौराहा, चंडी घाट पार्किंग, चंडी देवी मंदिर, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, रतन टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, शिवमूर्ति, देवपुरा, ऋषिकुल, सिंहद्वार, बैरागी कैंप, रेलवे स्टेशन, मनसा देवी मंदिर, हिल बाईपास पैदल मार्ग तथा गली रामप्रसाद से पैदल सीढ़ी मार्ग को शामिल किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू बनाए रखने तथा यातायात संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने तथा जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ALSO READ  "‘अतिथि देवो भवः’ के संग देवभूमि तैयार: चारधाम यात्रा-2026 के लिए देहरादून प्रशासन अलर्ट मोड में, ग्रीन कार्ड से लेकर जर्मन हैंगर तक भव्य स्वागत की पूरी तैयारी!"

स्नान पर्व के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी के लिए रोशनाबाद स्थित कार्यालय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 23 नवंबर से संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में कार्मिकों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 7351428593 निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि हरकी पैड़ी सहित प्रमुख स्नान घाटों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के साथ पर्याप्त चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। विद्युत विभाग को स्नान पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जल संस्थान एवं जल निगम को सभी संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिंचाई विभाग को गंगा के सभी घाटों एवं स्नान स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत संबंधी कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग को आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां रखने तथा नगर निगम को प्रमुख स्नान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त अपर रोड एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, पार्किंग स्थलों का उचित प्रबंधन करने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। मनसा देवी मंदिर में ट्रॉली संचालन एवं पैदल मार्ग से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया है।

ALSO READ  मौसम रेड अलर्ट: आज 30 जून को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद, सचिव ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तैनात किए गए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा बिना अनुमति अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण अन्यत्र होता है तो उसके स्थान पर तत्काल दूसरे अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 3 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 662
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 1 3 1
Users Today : 312
Users Yesterday : 662