न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें!
Home » मुकदमा » BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज

BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर चर्चित जैनी प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। करीब 23 साल पुराने मामले में असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जैनी की शिकायत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ गुवाहाटी के पानबाजार महिला थाने में 17 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दुष्कर्म, यौन शोषण, बंधक बनाने और साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जैनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2002-03 में जब वह करीब 16 वर्ष की थी, तब नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे देहरादून स्थित तत्कालीन मंत्री के सरकारी आवास पर ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसे करीब डेढ़ से दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार यौन शोषण किया गया। महिला ने गर्भवती होने के बाद प्रताड़ना और नारी निकेतन में रखे जाने के आरोप भी लगाए हैं। जून 2003 में उसने एक बेटे को जन्म दिया था।

शिकायत में जैनी ने पुराने सीबीआई जांच रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए अपने बेटे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग की है। उसने हरक सिंह रावत, स्वयं और अपने बेटे का न्यायालय की निगरानी में डीएनए टेस्ट कराने के साथ वर्ष 2003 के नारी निकेतन, अस्पताल और जांच से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने की मांग की है।

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में इस प्रकरण के सामने आने के बाद हरक सिंह रावत को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय सीबीआई जांच और डीएनए रिपोर्ट में मेल नहीं मिलने के आधार पर उन्हें क्लीन चिट मिली थी।

वहीं, हरक सिंह रावत ने मौजूदा आरोपों को खारिज करते हुए पुराने सीबीआई निष्कर्षों का हवाला दिया है। उन्होंने दोबारा डीएनए परीक्षण कराने की चुनौती भी दी है और पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।

ALSO READ  "वलीमा की खुशियां बनी मुसीबत — लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने वाला चढ़ा भगवानपुर पुलिस के हत्थे, मुकदमा दर्ज होते ही पिस्टल सीज और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू!"

जैनी की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद यह मामला और अधिक राजनीतिक चर्चा में आ गया है। अब नए मुकदमे के बाद उत्तराखंड की सियासत में भी हलचल तेज होने के आसार हैं। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 0 8
Users Today : 594
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 2 0 8
Users Today : 594
Users Yesterday : 798