न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश

BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)मसूरी। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में SDRF ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पर्यटन नगरी मसूरी में SDRF की एक नई पोस्ट का शुभारंभ किया गया है।19 नवंबर 2026 को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने विधिवत रूप से नई पोस्ट का उद्घाटन किया। इस पोस्ट की स्थापना से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के दौरान SDRF की पहुंच पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी।

नई पोस्ट के शुभारंभ के बाद सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वहां तैनात जवानों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, मूलभूत व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जवानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सेनानायक ने आपदा के दौरान SDRF की कार्यक्षमता और तत्परता को परखने के लिए रेस्क्यू अभियानों में टीम के रिस्पॉन्स टाइम का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या आपातकालीन सूचना मिलने पर टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचे और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन व्यवस्था बेहद जरूरी है। प्रदेश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर SDRF की तैनाती का मुख्य उद्देश्य जरूरत के समय आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और जनसुरक्षा को मजबूत करना है।

मसूरी में SDRF की नई पोस्ट स्थापित होने से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, उपनिरीक्षक गब्बर सिंह सहित SDRF के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "सीएम के सख्त निर्देश पर एक झटके में टूटेंगे 76 जर्जर स्कूल भवन, बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं—डीएम सविन बसंल का बड़ा एक्शन, 1 करोड़ स्वीकृत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 9 3
Users Today : 579
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 9 3
Users Today : 579
Users Yesterday : 798