न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें! BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी-योगी की मुलाकात में परिसंपत्ति विवादों पर बड़ा मंथन, बनबसा बैराज से पुराने पुलों तक मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के मुद्दे पर बनी सहमति की दिशा में चर्चा BIG BREAKING:: भूस्खलन प्रबंधन में उत्तराखण्ड और ओडिशा आएंगे साथ, जल्द होगा एमओयू; आपदा न्यूनीकरण के लिए साझा करेंगे तकनीक और विशेषज्ञता BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में इगास की धूम! धामी ने भैलो खेलकर निभाई पहाड़ की परंपरा, लोकगीतों और नृत्यों से गूंजा पूरा परिसर BIG BREAKING:: हरिद्वार से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेगी भाजपा! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गूंजेगा ’65 पार’ का नारा, जीत की रणनीति बनाने में जुटे दिग्गज नेता
Home » आह्वान » BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में इगास की धूम! धामी ने भैलो खेलकर निभाई पहाड़ की परंपरा, लोकगीतों और नृत्यों से गूंजा पूरा परिसर

BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री आवास में इगास की धूम! धामी ने भैलो खेलकर निभाई पहाड़ की परंपरा, लोकगीतों और नृत्यों से गूंजा पूरा परिसर

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे उत्साह के साथ इगास पर्व मनाया तथा पारंपरिक रूप से भैलो खेलकर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा,सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विभिन्न विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकनृत्यों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ दिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और उल्लासपूर्ण वातावरण ने इगास पर्व के पारंपरिक स्वरूप को जीवंत कर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपने पूर्वजों की गौरवशाली विरासत से जोड़ता है। उत्तराखण्ड के लोकपर्व केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकजुटता और पारंपरिक जीवन मूल्यों की अभिव्यक्ति होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है। यहां के लोकपर्व, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक खानपान, वेशभूषा और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इगास पर्व भी इसी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भैलो खेलने की परंपरा, सामूहिक रूप से लोकगीत गाना और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से खुशियां बांटना हमारी लोक संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है। इन परंपराओं में केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सामूहिकता का भाव भी निहित है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी भाषा, संस्कृति और परंपराओं में निहित होती है। यदि हम अपनी लोक संस्कृति को जीवित रखना चाहते हैं तो इसे केवल पुस्तकों और आयोजनों तक सीमित नहीं रखना होगा, बल्कि अपने घरों, गांवों और सामाजिक जीवन में भी इन परंपराओं को अपनाना होगा। परिवारों में बच्चों को अपने त्योहारों के पीछे छिपे ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताना चाहिए। गांवों में होने वाले पारंपरिक उत्सवों, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

ALSO READ  "यूजीसी एक्ट पर संतों का सन्नाटा टूटा: हरिद्वार में यति नरसिंहानंद का उपवास, मोदी-भागवत पर तीखा प्रहार और सनातन रक्षा का आह्वान"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को संरक्षित करने में प्रवासी उत्तराखण्डियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे प्रदेश के लोग अपने त्योहारों को पारंपरिक रूप से मनाकर उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांवों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे जहां भी रहें, अपनी बोली-भाषा, लोकगीतों, लोकनृत्यों और पारंपरिक त्योहारों को सम्मानपूर्वक मनाएं तथा अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी इनसे जोड़ें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इगास सहित सभी पारंपरिक लोकपर्वों को पूरे उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाएं। इन अवसरों पर स्थानीय लोककलाकारों, शिल्पकारों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करें तथा अपनी संस्कृति को केवल उत्सव का हिस्सा न बनाकर अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संस्कृति को जानना, अपनी परंपराओं को जीना और अपनी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना ही अपनी जड़ों के प्रति सच्चा सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 8 9 8
Users Today : 284
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 8 9 8
Users Today : 284
Users Yesterday : 798