न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 2027 की सियासी पिच पर रूपलाल यादव की बैटिंग के चर्चे! पूर्वांचल के वोटरों पर टिकी सबकी निगाहें, रानीपुर में किसकी उड़ेगी गिल्ली और किसका बिगड़ेगा चुनावी खेल? BIG BREAKING:: लखनऊ में CM धामी का प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान, अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहें; हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तार की पैरवी की BIG BREAKING:: नशे पर लगाम और सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर राज्यपाल सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों पर बड़ा एक्शन, बिना मान्यता संचालित संस्थानों को नोटिस जारी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Home » तैयारी » BIG BREAKING:: 2027 की सियासी पिच पर रूपलाल यादव की बैटिंग के चर्चे! पूर्वांचल के वोटरों पर टिकी सबकी निगाहें, रानीपुर में किसकी उड़ेगी गिल्ली और किसका बिगड़ेगा चुनावी खेल?

BIG BREAKING:: 2027 की सियासी पिच पर रूपलाल यादव की बैटिंग के चर्चे! पूर्वांचल के वोटरों पर टिकी सबकी निगाहें, रानीपुर में किसकी उड़ेगी गिल्ली और किसका बिगड़ेगा चुनावी खेल?

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर भी संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव का नाम राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभर रहा है। चर्चा है कि रूपलाल यादव 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

हालांकि, रूपलाल यादव की ओर से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनकी संभावित दावेदारी ने रानीपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पूर्वांचल समाज के बीच उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उनकी चुनावी एंट्री को अहम माना जा रहा है।

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के मतदाताओं की मौजूदगी को देखते हुए सवाल उठने लगे हैं कि क्या रूपलाल यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किसी बड़े राजनीतिक दल का चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं? क्या उनकी उम्मीदवारी भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के सामने नई चुनौती पेश करेगी?

फिलहाल उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। यदि रूपलाल यादव चुनाव मैदान में उतरते हैं तो रानीपुर विधानसभा का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। अब देखना होगा कि 2027 की सियासी पिच पर रूपलाल यादव वास्तव में बैटिंग करने उतरते हैं या उनकी चुनावी पारी चर्चाओं तक ही सीमित रह जाती है।

ALSO READ  "पंजाब से उमड़ेगी आस्था की लहर: 20 हजार श्रद्धालुओं संग हरकी पैड़ी तक गूंजेगा गुरु रविदास प्रकाश उत्सव का भव्य दमड़ी यात्रा जुलूस"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 1 2 1
Users Today : 305
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 1 2 1
Users Today : 305
Users Yesterday : 941