न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़, मेरठ का बदमाश मुकुल गोली लगने से घायल, कॉम्बिंग में दो अन्य बदमाश भी दबोचे BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों से बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम तेज, हरिद्वार में 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, जनपद में 15 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित BIG BREAKING:: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल और एक शव बरामद
Home » आरोप » BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप

BIG BREAKING:: अंकिता हत्याकांड में फिर मचा घमासान! पहली बार कैमरे के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की चैट खोलकर लगाए गंभीर आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देशभर में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर मामला सुर्खियों में आ गया है। हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने हरिद्वार प्रेस क्लब में अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ पत्रकार वार्ता कर मामले से जुड़ी कथित चैट सार्वजनिक की और एसआईटी जांच पर सवाल खड़े किए।

विनोद आर्य ने दावा किया कि उनके पास मामले से संबंधित करीब 4085 पेज की हस्तलिखित चैट की कॉपी मौजूद है। उनका कहना है कि इस चैट में कई ऐसे तथ्य हैं, जिनकी जांच के दौरान अनदेखी की गई। उन्होंने मांग की कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की प्रस्तावित सीबीआई जांच में इस चैट को भी शामिल किया जाए, ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके।

पत्रकार वार्ता के दौरान विनोद आर्य ने अंकिता के दोस्त पुष्प और उसके माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चैट के आधार पर उन्हें मामले के लिए जिम्मेदार ठहराने का दावा किया। हालांकि, ये सभी आरोप विनोद आर्य के अपने दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

विनोद आर्य ने कहा कि उन्होंने कई बार चैट के माध्यम से पुलिस और एसआईटी को अपनी बात समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उनका आरोप है कि जनभावनाओं और जनदबाव के चलते उनके बेटे पुलकित आर्य और उसके साथियों को सजा सुनाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि सजा होने के बाद भी उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ी।

वहीं, मामले में वीआईपी कनेक्शन को लेकर उठती रही चर्चाओं पर विनोद आर्य ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में कोई वीआईपी शामिल नहीं था।

ALSO READ  "पैसा दो... पेपर लो!" देहरादून से राहुल गांधी का बड़ा धमाका, बोले— "देश में पेपर लीक अब रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड जैसा कारोबार बन गया है!"

अब विनोद आर्य द्वारा पेश की गई कथित चैट और लगाए गए आरोपों ने मामले को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इन दावों की सच्चाई जांच एजेंसी की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 8 0 0
Users Today : 613
Users Yesterday : 972
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 0 8 0 0
Users Today : 613
Users Yesterday : 972