न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ

BIG BREAKING:: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में सजी जंगल सफारी की महफिल, राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया पर्यटक सीजन का भव्य शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के गेट का विधिवत पूजा-अर्चना एवं रिबन काटकर पर्यटक सीजन के लिए शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर और जैव विविधता का अनमोल खजाना है। चीला रेंज अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध वन्यजीव संपदा और रोमांचक जंगल सफारी के लिए देश-विदेश में विशेष पहचान रखती है।

पर्यटक सीजन शुरू होने से निश्चित रूप से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा से समृद्ध प्रदेश है।

हमें पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ वन एवं पर्यावरण की स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर वार्डन श्री विजय सैनी, रेंजर श्री अचल सिंह गौतम सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

पर्यटक सीजन के पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। चीला रेंज एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

ALSO READ  “हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर, खत्म होंगी जनसमस्याएं: शिवालिक नगर वार्ड-4 में विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, जलभराव से मिली स्थायी राहत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786