न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » अभियान » BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों से बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम तेज, हरिद्वार में 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों से बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम तेज, हरिद्वार में 27 नवंबर तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से 14 से 27 नवंबर 2026 तक विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘DAWN’ (Drug Awareness and Wellness Navigation) योजना-2025 के तहत आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को नशे से दूर रखना और जरूरतमंद बच्चों को कानूनी सहायता, परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है।

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेश तथा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर के मार्गदर्शन में अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत स्कूलों और सामुदायिक क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है।

बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय विशेष गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी रोशनाबाद तथा मातृ आंचल कन्या विद्या पीठ जगजीतपुर, कनखल में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इनमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सीमा मौजूद रहीं। वहीं जिला कारागार हरिद्वार में रिटेनर अधिवक्ता नीलू शर्मा ने जागरूकता शिविर आयोजित किया।

अभियान के तहत 13 नवंबर को पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी, आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर, राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर, आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांघरवाला और जेएस अकादमी माधोपुर में अधिकार मित्रों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

प्राधिकरण की ओर से पीएलवी और शिक्षकों को नशे की लत से प्रभावित बच्चों की पहचान कर उनकी गोपनीय काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन तथा निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार में चुनावी तैयारियों का बिगुल! विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786