न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » हादसा » BIG BREAKING:: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल और एक शव बरामद

BIG BREAKING:: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान, एक घायल और एक शव बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के धरासू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने रात के अंधेरे और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को धरासू क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना SDRF को मिली थी। सूचना पर SDRF पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खाई की गहराई और रात का अंधेरा रेस्क्यू कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसके बावजूद SDRF जवानों ने सावधानीपूर्वक करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।

कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल व्यक्ति और शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। SDRF की त्वरित कार्रवाई से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ALSO READ  "हरिद्वार में टला बड़ा हादसा: 25 छात्राओं से भरी चलती बस से उखड़े CNG सिलेंडर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप; CISF, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786