न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील BIG BREAKING:: लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल, हरिद्वार में मतदाता जागरूकता वाहनों को डीएम मयूर दीक्षित ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान BIG BREAKING:: हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: 11 माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, 30 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण!
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:: हल्द्वानी की घटना पर उबाल, हरिद्वार में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंककर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

BIG BREAKING:: हल्द्वानी की घटना पर उबाल, हरिद्वार में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंककर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हल्द्वानी में नाबालिग के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण ने जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान BHEL रानीपुर के संभावित प्रत्याशी मनोज धनगर ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। शिवालिक नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहन राणा भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धनगर, सचिव वंश धनगर, संजय सैनी, सिद्धार्थ सैनी, सौरभ नौटियाल, सौरभ कुमार, राहुल कुमार, पीयूष, मितांश, इमरान और आदिल सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए युवा कांग्रेस लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

ALSO READ  “मनरेगा में बड़ा खेल! कन्हड़पुर में गरीबों के हक़ पर डाका, दिखावे के जॉब कार्ड—खाते खाली, सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 6 9 8
Users Today : 725
Users Yesterday : 786