(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अपनी तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए एक विदेशी नागरिक का खोया हुआ कीमती सामान सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी नागरिक ने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट निवासी मिस्टर वैलेंटाइन हावेका (Mr. Valentine Haveka) 25 अक्टूबर 2026 को भारत भ्रमण के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। 30 अक्टूबर को वह भूपतवाला स्थित परमार्थ घाट पर गंगा किनारे साधना कर रहे थे। इसी दौरान उनका कीमती सामान कहीं गायब हो गया। गायब हुए सामान में उनका पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी शामिल थी।

सामान गायब होने से परेशान विदेशी नागरिक ने इस संबंध में चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। मामला एक विदेशी पर्यटक के महत्वपूर्ण दस्तावेज और कीमती सामान से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी।
चौकी सप्तऋषि पुलिस की लगातार कोशिशों और तत्परता के चलते गुम हुआ पूरा सामान सकुशल बरामद कर लिया गया। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को पुलिस ने पासपोर्ट, कैमरा और 800 यूरो की नकदी विदेशी नागरिक के सुपुर्द कर दी।

अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर मिस्टर वैलेंटाइन हावेका काफी खुश नजर आए। उन्होंने हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली, ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर मित्र पुलिस की छवि को मजबूत किया है और विदेशी पर्यटकों के बीच सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया है।










































Users Today : 94
Users Yesterday : 972
