न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला चालान का चाबुक, 187 चालान और 7 वाहन सीज BIG BREAKING:: जौलजीबी मेले में धामी का बड़ा धमाका! 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीमांत पिथौरागढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार BIG BREAKING:: गौचर मेले में धामी का बड़ा संदेश! 74वें ऐतिहासिक मेले का भव्य आगाज, करोड़ों की पेयजल योजनाओं की सौगात, सिमली अस्पताल के समाधान को बनेगी कमेटी BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक BIG BREAKING:: ज्वालापुर में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार; राइफल, पिस्टल, पंप एक्शन गन और फॉर्च्यूनर कार बरामद BIG BREAKING:: बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 नन्हे-मुन्नों को बनाया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक!
Home » जलवा » BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक

BIG BREAKING:: भारत मंडपम में छाया उत्तराखण्ड का जलवा! 40 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखी पहाड़ की संस्कृति, स्वाद और हुनर की शानदार झलक

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहे 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय उद्यमिता का आकर्षक प्रदर्शन कर रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है, जिसके अनुरूप उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रदेश की परंपराओं और विकास की झलक देखने को मिल रही है।

मेले में उत्तराखण्ड ने हॉल नंबर-3 के प्रथम तल पर अपना विशेष पवेलियन स्थापित किया है। यहां 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जा रहा है। इन स्टॉलों पर स्थानीय उद्यमियों के साथ महिला उद्यमियों ने भी अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता का परिचय दिया है।

उत्तराखण्ड पवेलियन स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इसके जरिए स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार, नए ग्राहकों से जुड़ने और कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिल रहा है।

इसके अलावा, आगामी 20 नवंबर को व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक प्रस्तुत की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हॉकी के मैदान में हरिद्वार का जलवा! 9-0, 12-0 और 5-0 की धमाकेदार जीत से मचाया तहलका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 3 3
Users Today : 718
Users Yesterday : 958
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 9 9 3 3
Users Today : 718
Users Yesterday : 958