न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद! BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी
Home » निलंबित » BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित!

BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। लालढांग रेंज के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज होने की जानकारी थी। लेकिन जब मौके पर जांच की गई तो इनमें से केवल 10 दांत ही मिले। शेष पांच दांत गायब पाए गए। मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया था। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई थी। इस मामले में यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

हाल ही में डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई विभागीय जांच में स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड, सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट में रेंजर, प्रभारी रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की भूमिका पर सवाल उठाए गए। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो रेंजरों को निलंबित कर दिया।

वन विभाग के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने की घटना ने विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज दांतों का स्टोर से गायब होना विभागीय व्यवस्था की बड़ी चूक माना जा रहा है।

हालांकि, दो अधिकारियों के निलंबन के बावजूद इस मामले की पूरी गुत्थी सुलझना बाकी है। गायब हाथी दांत कहां गए और उनका कुल वजन कितना था, इसकी स्थिति भी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। अब निगाहें आगे की जांच पर टिकी हैं, जिससे दांतों के गायब होने की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों का पता चल सके।

ALSO READ  हरिद्वार में बड़ा एक्शन! ???? स्नातक परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर सेक्टर मजिस्ट्रेट K.N. तिवारी सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 7 1 4
Users Today : 457
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 7 1 4
Users Today : 457
Users Yesterday : 831