न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लालढांग रेंज में हाथी दांतों का बड़ा खेल! रिकॉर्ड में 15, मौके पर मिले सिर्फ 10, पांच दांत गायब… वन विभाग में हड़कंप, दो रेंजर निलंबित! BIG BREAKING:: भेल दिवस पर राजबीर सिंह चौहान ने जताया संस्थान के प्रति गौरव, बोले- भेल मेरी पहचान और मेरा परिवार BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी PAC में अनुशासन का दिखा दम! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर बैरकों से भोजनालय तक परखी व्यवस्थाएं BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद! BIG BREAKING:: PCS Transfer List: उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के तबादलों की दूसरी सूची जारी BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद!

BIG BREAKING:: दूधियाबंद जंगल हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंडी चौक से दबोचा; हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दूधियाबंद जंगल में युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बीती 17 सितंबर को दूधियाबंद बस्ती में बिजली घर के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला था।

जांच में मृतक की पहचान गोपाल पुत्र उमाचरण निवासी नई बस्ती आबकारी चौकी के पास बिजनौर यूपी के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपी पायल, नरेंद्र और गोविंद को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने गजराज कश्यप के साथ मिलकर चापड़ और चाकू से गोपाल की हत्या करना कबूल किया था। तब दिनों आरोपियों की कोर्ट से जेल भेज दिया गया था। वहीं हत्या में फरार चल रहे गजराज कश्यप पुत्र रघुवीर कश्यप निवासी मोमिनपुर दरगाह बिजनौर यूपी पर एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को चंडी चौक से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की सख्त निगरानी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — रोह नदी से अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली सीज, माफियाओं में मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 7 1 4
Users Today : 457
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 7 1 4
Users Today : 457
Users Yesterday : 831