न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिष्टाचार भेंट, खेल जगत की उपलब्धियों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

BIG BREAKING:: जौनपुर महोत्सव में CM धामी का धमाकेदार ऐलान! 52 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, सड़क-पेयजल और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)टिहरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अंतर्गत थत्यूड़ में आयोजित ‘नौवें जौनपुर महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज, थत्यूड़ स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वर्ष 2016 से, “जौनपुर महोत्सव” पहल की शुरुआत क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। इस मंच पर क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर स्थानीय लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित किया जाता है।

इसके साथ ही, खेल गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को भी एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपदवासियों को ₹52 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी गई। इनमें ₹30 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹22 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उक्त योजनाएं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई एवं सामुदायिक विकास योजना से संबंधित हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘जौनपुर महोत्सव’ जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलता है। उन्होंने खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से उत्तराखण्ड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

ALSO READ  ‘धर्मरक्षक धामी’ मंच से सीएम का बड़ा ऐलान: अवैध कब्जों पर प्रहार, शिक्षा में सख्ती और देवभूमि की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने तथा लैंड जिहाद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 13 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत पांच वर्षों में प्रदेश के लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का कार्य गतिमान है तथा तिवाड़ गांव को होम स्टे गांव के रूप में विकसित किया गया है। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक जनपद एक उत्पाद जैसी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हिमालय हाट जैसे प्रयास भी स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ग्राम सभा साबली के प्रगतिशील कृषक कबूल चंद पुंडीर के कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारपूर्ण कार्यों की सराहना की। उन्होंने सेब मिशन के अंतर्गत सेब उत्पादन के साथ-साथ अदरक, कीवी, केसर, पुष्प, आलू एवं रोजमैरी जैसी विभिन्न पहाड़ी फसलों की खेती कर स्वरोजगार एवं आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को “अभिनंदन पत्र” तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र रावत द्वारा “स्मृति चिह्न” भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम सभा पापरा निवासी स्थानीय साहित्यकार देवेन्द्र प्रसाद चमोली को मुख्यमंत्री द्वारा गढ़वाली भाषा में रामायण एवं महाभारत जैसे महत्त्वपूर्ण ग्रंथों के अनुवाद करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु ‘जौनपुर रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।

ALSO READ  "बहादराबाद में युवा जोश का बिगुल: मंडल अध्यक्ष बनते ही लवी चौहान ने विधायक आदेश चौहान का जताया आभार, 2027 की तैयारी का किया ऐलान"

स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर महोत्सव कई वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो नई पीढ़ी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लागू नकल विरोधी कानून एवं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे महत्वपूर्ण कानूनों से क्षेत्र के युवाओं सहित प्रदेश के अनेक लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, पंपिंग योजनाओं तथा कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। धनौल्टी पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों को लाभ के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृत विभिन्न कार्यों, जिनमें धनौल्टी क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन, पॉलिटेक्निक संस्थान की शुरुआत सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य, के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को रखते हुए नागटिब्बा हेतु 7 किलोमीटर मोटर मार्ग, थत्यूड़ बाईपास के 3 किलोमीटर मोटर मार्ग, नागराजाधार मोटर मार्ग आदि की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर धनोल्टी मोरियाणा – नागटिब्बा मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति, पालीगाड से थत्यूड़ बाजार तक आवासीय बाढ सुरक्षा हेतु 273 लाख की स्वीकृति, भवान बाजार के आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा हेतु 4 करोड़ 72 लाख की स्वीकृति, थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा तथा विभिन्न सड़को के निर्माण व डामरीकरण सम्बधी मांग पत्रो को विचारोपरान्त घोषणा में शामिल करने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

ALSO READ  "हरिद्वार से सीएम धामी का बड़ा ऐलान: संतों के आशीर्वाद से होगा दिव्य-भव्य कुंभ 2027, राम मंदिर और गुरुद्वारा विवाद पर भी दिया करारा जवाब"

उक्त कार्यक्रम में राज्य मंत्री गीता रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, नगर पालिका मसूरी अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मनमोहन मल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 5 9
Users Today : 533
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 9 5 9
Users Today : 533
Users Yesterday : 844