न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?

BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/असम। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े चर्चित जेनी प्रकरण ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस मामले में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी सामने आए हैं। जेनी ने असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वर्ष 2003 से जुड़े पुराने प्रकरण को लेकर अहम बातचीत की। इस मुलाकात के बाद मामले ने उत्तराखंड से निकलकर असम की राजनीति में भी चर्चा पकड़ ली है।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने जेनी के साथ हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पूरे मामले में सरकार गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि जेनी पिछले दिनों देहरादून पहुंची थीं। यहां उन्होंने हरक सिंह रावत से जुड़े पुराने मामले को फिर से उठाते हुए नए सिरे से जांच कराने और डीएनए टेस्ट की मांग की थी। साथ ही अपने बेटे के पितृत्व को लेकर भी न्याय की गुहार लगाई थी।

असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके समर्थन के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या इस मामले में असम में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी? क्या दो दशक से अधिक पुराने प्रकरण की नए सिरे से जांच होगी?

हालांकि, पूरे मामले में लगाए गए आरोपों की सच्चाई और कानूनी जिम्मेदारी का निर्धारण जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के समर्थन के बाद जेनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है।

ALSO READ  “झबरेड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया दम! विधायक वीरेन्द्र जाती ने CMO संग की बड़ी बैठक, अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार की उठाई मांग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 5 8
Users Today : 332
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 5 8
Users Today : 332
Users Yesterday : 844