(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 06 नवंबर 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों पर प्रदेशवासियों और हरिद्वार जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का नया उजाला लेकर आए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पावन अवसर है। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी का जीवन खुशियों से रोशन हो।

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली का प्रकाश हर व्यक्ति के जीवन से निराशा और नकारात्मकता को दूर कर नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने सभी परिवारों के सुखद, सुरक्षित और मंगलमय भविष्य की कामना की।








































Users Today : 399
Users Yesterday : 579
