न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई BIG BREAKING:: ₹16.57 करोड़ से बने बालिका छात्रावास का धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण BIG BREAKING:: दीपावली और कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को चमकाने में जुटा नगर निगम, 43 पर्यावरण मित्रों ने रातभर चलाया विशेष सफाई अभियान!
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप

BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थो की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार के सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी एवं उपायुक्त प्रयोगशाला, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड बीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व मे सचल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के विभिन्न खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों जैसे मिठाई के प्रतिष्ठानों, बेकरियों डेरियों एवं अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर मौके पर ही उनकी जांच की गई|

उक्त अभियान के दौरान ऋषिकुल, गोविंदपुरी,रानीपुर मोड़, प्रेम नगर आश्रम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाईयों,पनीर, दूध, दही,केक, पेस्ट्री,सॉस, मसाले, तेल, बेसन, दालें एवं अन्य कन्फेक्शनरी आइटम सहित कल 81 नमूने जांच के लिए गए जिनमें से 11 नमूने अधोमानक पाए गए| अधोमानक पाए गए खाद्य सामग्री को तत्काल संबंधित प्रतिष्ठानों से मौके पर ही हटवा दिया गया|

उक्त अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के द्वारा मिष्ठान विक्रेता प्रतिष्ठानों एवं बेकरी प्रतिष्ठानों में मिठाईयों एवं बेक़री उत्पादो पर निर्माण एवं अवसान की तिथि प्रदर्शित करने संबंधी नियमों की भी जांच की गई जिसमें से अधिकांश प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार मिठाईयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण एव अवसान की तिथि अंकित पाई गई|

उक्त अभियान के दौरान संयुक्त टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा के अतिरिक्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुड़की नगर निगम योगेंद्र पांडे तथा जूनियर फूड एनालिस्ट अनुराग मियां तथा लैब सहायक गौरव कुमार आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे|

ALSO READ  “88 साल के बुज़ुर्ग की दो संपत्तियाँ हड़पीं; बेटे की चाल उजागर—DM सविन बंसल की कड़ी कार्रवाई, कूटरचित गिफ्ट डीड रद्द, FIR दर्ज!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 4 6 4
Users Today : 321
Users Yesterday : 579
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 4 6 4
Users Today : 321
Users Yesterday : 579